फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में पेपर लीक: CBI की कार्रवाई के बाद अब रेलवे भर्ती बोर्ड सभी पदोन्नति परीक्षा कराएगा ऑनलाइन

Thu, 06 Mar 2025 08:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

अब रेलवे बोर्ड प्रमोशन की परीक्षा कराएगा। अभी तक रेल मंडल स्तर पर परीक्षा होती थी। पेपर लीक के बाद पैटर्न बदला गया है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद ये बदलाव हुआ है। 
विज्ञापन
paper leak - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू रेल मंडल में विभागीय पदोन्नति की परीक्षा के पेपर लीक होने का संज्ञान बुधवार को रेलवे बोर्ड ने लिया और परीक्षा का पैटर्न ही बदल दिया। अब पदोन्नति की विभागीय परीक्षा स्थानीय स्तर पर नहीं कराई जाएगी। रेलवे बोर्ड की निगरानी में ही परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाएं आरआरबी के केंद्रीयकृत परीक्षा सीबीटी के माध्यम से कराई जाएंगी। सभी क्षेत्रीय रेलवे परीक्षा के लिए एक कैलेंडर बनाया जाएगा। परीक्षाएं कैलेंडर के आधार पर ही होंगी।

हाल के वर्षों में आरआरबी की ओर से आयोजित पारदर्शी, निष्पक्ष और अत्यधिक प्रशंसनीय परीक्षाओं के लंबे अनुभव के बाद यह निर्णय लिया गया है। आरआरबी के माध्यम से सात करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार सभी 26 आला रेल अफसर, कर्मचारी निलंबित

सीबीआई ने जिन दो आला अफसरों व 17 लोको पायलट सहित 26 रेलकर्मियों को गिरफ्तार किया था, वे सभी निलंबित कर दिए गए। दूसरी तरफ, रेलवे बोर्ड ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। विभागीय जांच में रेल मंडल के आला अधिकारियों की भूमिका जांची जाएगी। जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के नियमावली अनुसार, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के ऊपर पुलिस या अन्य जांच एजेंसियां रिपोर्ट दर्ज करती हैं तो उसे निलंबित माना जाएगा। सीबीआई ने पदोन्नति की परीक्षा का पेपर लीक करने में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। अलग-अलग आरोपियों के पास से एक करोड़ से ज्यादा की नकदी भी बरामद की गई थी। भ्रष्टाचार से जुड़े इतने बड़े मामले में मंडल के रेल अफसर चुप्पी साधे हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ज्यादातर के चेहरे पर सीबीआई की कार्रवाई का भय साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें