फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुराने रिजर्वेशन काउंटर पर मिलेगा जनरल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मुख्य भवन से सटाकर बनाए गए नए भवन में आरक्षण काउंटर शिफ्ट करने के बाद यात्रियों को अब पुराने आरक्षण काउंटर से सामान्य टिकट मिलेगा क्यों साधारण टिकट काउंटर को यहां शिफ्ट किया जा रहा है।इससे मुख्य गेट के सामने टिकट लेने वालों की भीड़ नहीं होगी।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक साधारण टिकट की बिक्री होती है। वहीं प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक रिजर्वेशन होते हैं। वर्तमान में साधारण टिकट के लिए आठ और और रिजर्वेशन के पांच काउंटर हैं। इसी वर्ष दो मई को रिजर्वेशन काउंटर को 1.75 करोड़ की लागत से बने नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद स्टेशन के मुख्य गेट के समीप स्थित जनरल काउंटर पर टिकट के लिए यात्रियों की भीड़ जुट रही है।
यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री हाल में ही चार एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन ) स्थापित की गई है लेकिन जानकारी के अभाव में अभी इसका उपयोग बहुत कम हो रहा है। आम तौर पर यदि कोई एक व्यक्ति टिकट लेने के लिए लाइन में खड़ा होता है तो परिवार के अन्य सदस्य उसके समीप ही खड़े हो जाते हैं। इससे मुख्य गेट पर आवागमन में बाधा होती है। इसको देखते हुए खाली पड़े रिजर्वेशन काउंटर पर जनरल टिकट काउंटर को स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही थी। मंगलवार को इसका काम पूरा हो चुका है। आशा है कि बुधवार से नए भवन में साधारण टिकट काउंटर की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें