पीडीडीयू नगर। स्टेशन परिसर और ट्रेनों से यात्रियों के सामान चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों केे मंगलवार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से 18 हजार 700 रुपये नकदी और एक मोबाइल बरामद किया।
त्योहारी सीजन में रेेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार की भोर में साढ़े चार बजे पीडीडीयू जंक्शन से प्लेटफार्म संख्या एक अैर दो के पूर्वी छोर पर स्टेशन नाम पट्टिका के समीप चार चोरो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मनोज राम निवासी फुल्ली रोड दुर्गा मंदिर दिलदारनगर, शेब डोम निवासी सरधनपुर बभनौलिया, गाजीपुर, गिरजा निवासी बभनौली और शहरी डोम निवासी बभनौली के पास से चोरी की एक मोबाइल और 18 हजार 700 रुपये नकद बरामद हुए। जीआरपी के अनुसार चारों रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान चुराते थे। सभी का चालान कर दिया गया।