धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इससे दूरदराज़ से आने वाले मरीजों को अब पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खून की जांच के लिए आधुनिक व्यवस्था शुरू की गई है। अब मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है। यही नहीं, जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उन्हें जांच के बाद रिपोर्ट लेने अस्पताल नहीं दौड़ना नहीं पड़ेगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, कैल्शियम, सीबीसी, सीरम, मलेरिया, टाइफायड, यूरिक एसिड, यूरिया एवं क्लोस्ट्रिल की जांच शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। अब ओपीडी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।