पीडीडीयू नगर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गया-आंनद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि की गई है। अब यह ट्रेन पांच अतिरिक्त फेरे लगाएगी और 23 मई तक चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब 16, 18, 20 और 22 मई को गया से 18.00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन सासाराम, पीडीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 09.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार से यह ट्रेन 15, 17, 19, 21 एवं 23 मई को 12.00 बजे खुलेगी और अगले दिन 5.00 बजे गया पहुंचेगी।