चंदौली। जिले में पहली बार अब दिव्यांगजनों को मुफ्त में तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। ताकी दिव्यांगजनों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाए जा सके। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले इच्छुक दिव्यांग jeecup.sdmissions.nic पोर्टल पर 29 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि पहली बार दिव्यांगजनों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से कानपुर में स्थित स्वायत्तशासी संस्थान डाॅ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन संस्थान में कंप्यूटर
साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्कीटेक्चरल असिस्टेण्टशिप, मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेकेटेरियल प्रेक्टिस जैसे डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। निशुल्क शिक्षा के साथ छात्रावास, प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति, भोजन के अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन यूनिफार्म भी मुफ्त में दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। जिले में कुल 12 हजार 413 दिव्यांग पंजीकृत हैं।