चंदौली। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को आठ हजार 510 से परीक्षार्थियों ने 7835 ने परीक्षा दी। संगीत गायन, कृषि शस्य विज्ञान और नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में 675 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि पहली पाली में 82 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 7900 परीक्षार्थियों में 7274 ने परीक्षा दी जबकि 653 अनपस्थित रहे। दूसरी पाली में 15 केंद्रों पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हुई। जिसमें इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा में 188 में से 187 ने परीक्षा दी एक छात्र अनुपस्थित रहा। व्यवसायिक वर्ग के लिए सामान्य आधारित विषय की परीक्षा में 188 में 178 ने परीक्षा दी जबकि 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।