फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब बीएसए की होगी स्कूलों तक किताब पहुंचाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हर साल की तरह इस बार किताबों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए शिक्षक व शिक्षामित्र को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए शासन ने सख्त निर्देश दिया है कि हर स्कूल तक किताब पहुंचाने की जिम्मेदारी बीएसए की होगी। इसके लिए सरकार ने धनराशि जारी कर दी है। शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देश में चेतावनी दी गई है कि कोई शिक्षक व शिक्षामित्र किताब ले जाते दिखेंगे तो इसके लिए बीएसए को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक व शिक्षामित्र किताब ले जाते दिखे तो जन सुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत आम आदमी भी कर सकता है।
विज्ञापन

जिले में 1185 परिषदीय विद्यालय हैं। इसके अलावा करीब 32 एडेड स्कूल हैं। जहां कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन होता है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को एक अप्रैल से नि:शुल्क किताबें वितरित की जानी हैं। स्कूल तक किताब पहुंचाने की जिम्मेदारी बीएसए की होगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कहीं पर भी शिक्षक व शिक्षामित्र द्वारा किताबें ले जाने की शिकायत मिली तो संबंधित बीएसए से जवाब-तलब किया जाएगा। बीएसए सचिन कुमार का कहना है कि किताबें स्कूलों तक पहुंचाने के लिए संबंधित फर्म को निर्देश दिए गए हैं। किसी स्कूल के शिक्षक व शिक्षामित्र को किताब स्वयं नहीं ले जाना पड़ेगा। पूर्व के वर्षों में भी आपूर्ति संस्था ने स्कूल तक किताबों का वितरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें