फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंदरिया बंधी में 11 साल का डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव के समीप रविवार को करवंदिया बंधी में भैंस को नहलाने के दौरान 11 वर्षीय बालक पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने बंधी में कूदकर उसे बाहर निकाला। सोनभद्र स्थित जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मझगावां गांव निवासी अनिल मौर्य के तीन बेटों में सबसे छोटा शिवम मौर्य (11) रविवार की सुबह नौ बजे बंधी की ओर गया था। बंधी में पानी भरा हुआ था। शिवम भैंस को नहलाने के लिए बंधी में उतारा और खुद जाकर नहाने लगा। इस दौरान भैंस गहरे पानी में चली गई। भैंस की पूंछ पकड़कर नहलाने के प्रयास में अचानक पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने शिवम काे पानी में गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए भागे लेकिन वह गहरे पानी में डूब चुका था। लोगों ने उसे बंधी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को अस्पताल से लेकर घर चले आए। वहीं घटना के बाद से उसकी मां रेखा व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बालक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें