फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब सितंबर माह तक चलेगी बरौनी राजकोट स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हाजीपुर पाटलिपुत्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, आगरा के रास्ते चलाई जा रही बरौनी राजकोट समर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन सितंबर माह तक चलेगी। ट्रेन के परिचालन अवधि को बढ़ाने से यात्रियों से आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि राजकोट-बरौनी स्पेशल अब 27 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को राजकोट से 12.50 बजे खुलकर रविवार को 00.10 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 03.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह बरौनी-राजकोट स्पेशल अब 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से 22.30 बजे खुलकर सोमवार को 01.05 बजे पाटलिपुत्र, 05.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकते हुए मंगलवार की सुबह 09.05 बजे अहमदाबाद रुकते हुए 13.50 बजे राजकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें