फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक मैसेज पर होगा पेयजल समस्या का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। गर्मी बढ़ते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है। हैंडपंप खराब रहते हैं पर उन्हें ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत करने के बाद भी काम नहीं होता। ऐसे में लोगों के लिए एक सुखद खबर है। एक मेसेज पर अब पेयजल समस्या का निस्तारण हो जाएगा। ब्लॉक पर इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। बस खराब हैंडपंप की फोटो और गांव का नाम लिखकर कंट्रोल रूम के कर्मचारियों के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करना होगा। सकलडीहा ब्लॉक में शुक्रवार को नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह और सहायक नोडल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में कंट्रोल रूप स्थापित किया। कहा कि गांव के लोगों को खराब हैंडपंप की फोटो कर्मचारियों के व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी व्हाट्सएप पर मिली शिकायतों को नोडल अधिकारी के माध्यम से दूर कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

सकलडीहा विकास खंड में कुल 104 गांव है। गर्मी के बढ़ते प्रभाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत विभाग गंभीर है। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक व्हाट्सएप नंबर 9936936312 और दोहपर दो बजे से रात्रि के दस बजे तक 9559996264 व 8808350806 व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर समस्या की सूचना दी जा सकती है। इस संदर्भ में पीडी सुरेश कुमार ने बताया कि पेयजल की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें