फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरी गांव में चला सफाई अभियान

Sat, 02 Jan 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी विकास खंड के नूरी गांव में शुक्रवार की सुबह गांव के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य डा. मनोज सिंह चंदेल व प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह के अनुरोध पर सुबह साढ़े सात बजे से गांव में सफाई अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


लोग फावड़ा, झाड़ूू व टोकरी लेकर    हनुमान मंदिर पर जुटे। इसके बाद लोगों ने ग्रीन नूरी, क्लीन नूरी अभियान शुरू किया। इस दौरान गांव की गलियों व नालियों की साफ-सफाई     की।

गांव के बुजुर्गों  का कहना था कि गांव में पहली बार यह अभियान देखने को मिल रहा है  कि गांव के लोग स्वच्छता अभियान में शामिल हुए हैं।

इस दौरान रेवती सिंह,  अवधेश सिंह, रामनिवास सिंह,     रमाकांत सिंह, तरितेश सिंह, रामअवतार सिंह, काशी  सिंह, सुदर्शन, निजामुद्दीन, पवन, विनोद सिंह, बंधु शर्मा सहित बड़ी  संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें