लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद जिले में भी संस्थानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विभाग ने तीन दिनों में 19 कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और 11 होटलों को नोटिस जारी किया है।
इन संस्थानों को 15 दिनों के भीतर फायर सिस्टम लगाना होगा।अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के सिविल लाइन, रैदोपुर, करतालपुर, डीएवी आदि स्थानों पर चल रहे कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी के अलावा होटलों का भी निरीक्षण किया।
सीएफओ वीके शर्मा ने बताया कि अब तक की चेकिंग मेें 11 होटल और 19 कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी में फायर इक्यूमेंट सिस्टम नहीं मिले हैं। इस सभी को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है। इस बीच संचालकों को अपने संस्थानों पर्याप्त फायर सिस्टम लगाना होगा।
जो लोग फायर सिस्टम नहीं लगाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों मेंं भी चल रहे कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है।
लखनऊ में हादसे के बाद से जिले में अग्निशमन विभाग सक्रिय है। टीम लगातार अभियान चला रही है।