फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रशिक्षण में गैरहाजिर प्रधानों व कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद गांव के डीपीआरसी पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सफाई कर्मचारियों नोटिस जारी किया गया है। 19 प्रधान, चार पंचायत सहायक और दो सफाईकर्मियों को नोटिस भेजा गया है। नियामताबाद विकास की 88 ग्राम पंचायत में 44 ग्राम पंचायत को प्रथम चरण में प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। 44 ग्राम पंचायत में 19 ग्राम पंचायत के प्रधान शामिल ही नहीं हुए। चार पंचायत सहायक व दो सफाईकर्मी भी अनुपस्थित रहे। एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने कहा कि दो बार ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। डीपीआरसी से भी सूचना दी गई थी। जलीलपुर,मलोखर, मुहम्मद पुर, हरिशंकर पुर,लोहरा, तारनपुर,बखरा, व्यासपुर ,नीबूपुर, खुटहा, कटरिया, गोपालपुर, पटनवा, चंदरखा, गगेहरा, सुरौली, चंदाईत, हसनपुर, मुहम्मदपुर बगही के प्रधान व पंचायत सहायक अमोघपुर, सरने, मुहम्मद पुर, हरिशंकर पुर, सुरौली एवं सरने के सफाईकर्मी अनुपस्थित थे। डीपीआरसी के प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि अनुपस्थित ग्राम प्रधान के लिए डिप्टी डायरेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। पंचायत सहायक और सफाई कर्मचारी का एक दिन वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें