फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सात मिले नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में पांच महिला और दो पुरुष शामिल हैं। एक संक्रमित के स्वस्थ होने की सूचना मिली है। इसकी पुष्टि डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने की है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को पांच महिला और दो पुरुषों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नए मरीज शहाबगंज, नौगढ़, नियामताबाद और चंदौली ब्लाक के रहने वाले है। एक संक्रमित को स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में कोविड जॉच के लिए 59 नमूने संग्रहित किए गए। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 37 तक पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन


चारी गांव की खुली बैठक कल
कंदवा। क्षेत्र के चारी गांव स्थित पंचायत भवन में 24 अप्रैल को ग्राम प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा की खुली बैठक होगी। ग्राम सभा के विकास कार्यों के प्रस्ताव व अनुमोदन आदि पर चर्चा की जाएगी। इसकी सूचना ग्राम प्रधान गीता देवी और ग्राम विकास अधिकारी इंदल कुमार ने दी है।संवाद

निधन पर शोक व्यक्त किया
कंदवा। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रमेश राय के पई गांव स्थित आवास पर शनिवार को सभा का आयोजन किया गया। इसमें असना गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रताप सिंह (78) के निधन पर दुख प्रकट किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, रमेश राय, शिवमूरत सिंह, शंकर दयाल उपाध्याय, सुरेश सिंह, फौजदार राम, रामअवध राम ने श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन


पूर्व विधायक की पुण्य तिथि कल
पीडीडीयू नगर। जनस्वास्थ्य एवं शिक्षा कल्याण संस्थान ट्रस्ट दुल्हीपुर की ओर से मुगलसराय के पूर्व विधायक रामचंद्र शर्मा की पुण्य तिथि चंदासी स्थित मंगलम वाटिका में 24 अप्रैल की शाम पांच बजे से मनाई जाएगी।इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। इसकी सूचना संस्था के अध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा ने दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें