फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की कालाबाजारी करने के आरोप में सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। साधन सहकारी समिति अलीनगर के सचिव को यूरिया खाद की कालाबाजारी करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने पूरे कागजात के साथ अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने बीते दिनों साधन सहकारी समिति अलीनगर पर किसानों को यूरिया न मिलने की शिकायत जिला कृषि अधिकारी से की थी। जिस पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि समिति पर 300 बोरी यूरिया भेजी गई थी। जिसमें 260 बोरी खाद मात्र 13 किसानों में बांट दी गई। जो नियम विरुद्ध है। सहायक पंचायत अधिकारी सहकारिता शरद सिंह ने बताया कि सचिव को सभी कागजात के साथ स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया है। आरोप सही मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें