फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी समेत तीन लाख के सामान चोरी

विज्ञापन
कमालपुर के ढोंढिया निवासी मंजीत मौर्य के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कमालपुर। सकलडीहा थाना क्षेत्र के ढोढ़ीयां गांव स्थित एक घर में बृहस्पतिवार की रात घुसे चोरों ने अस्सी हजार रुपये नगद समेत जेवरात व अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़ीयां गांव में बृहस्पतिवार की रात चोर मनजीत मौर्य के घर में छत के रास्ते सीढ़ियों से घुस गए। इसके बाद चोर एक कमरे से तीन बक्से उठाकर ले गए। जिसमें से चार थान गहना, कनफूल, दो पायल दो नथुनी समेत पड़े हुए थे। इसके साथ ही चोरों ने घर के दक्षिणी बनी दुकान को निशाना बनाया। जहां रखा लगभग 90 हजार रुपये का ऑटो पार्ट्स समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह गांव निवासी सुभाष मौर्या जब अपने खेत पर गया तो वहां तीन बक्से व बिखरा हुुआ सामान देखकर वह सन्न रह गया । इस दौरान एक बोरी पर मनजीत का नाम लिखा देख सुभाष ने इसकी सूचना उसे दी। इसके बाद उसके होश उड़ गए। घर से नगदी, जेवरात समेत अन्य सामान गायब देख उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कोतवाल वंदना सिंह ने कहा कि चोरी की घटना खुलासा शीघ्र ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें