फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक नहीं मिल पाया जुलाई माह का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। विकास खंड अंतर्गत समस्त कोटे की दुकानों से कार्ड धारकों को अभी तक जुलाई माह का राशन नहीं मिल पाया है। जिससे समस्या उत्पन्न हो गई है। कोटेदारों के मुताबिक हर माह में बंटने वाला अभी तक किसी का राशन कोटेदारों को उपलब्ध नहीं हो पाया है। जिसके कारण वितरण समय से नहीं हो पा रहा है। अगस्त माह में भी 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोटे से राशन नहीं मिल सका है। इस संबंध में आपूर्ति अधिकारी सकलडीहा कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि यह समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में बनी हुई है। बहुत जल्द जुलाई का राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें