संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार की देर शाम पूर्व मध्य रेलवे आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सरत चंद्र पाढ़ी ने आरपीएफ के अधिकारियों और निरीक्षकों को अपराध रोकने का निर्देश दिया। रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ बाल तस्करी रोकने, ट्रेनों में यात्रियों का निर्देश दिया। कहा की मंडल में अपराध रोकने के लिए हर संभव प्रयास होना चाहिए।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर आरपीएफ के आईजी सरत चंद्र पाढ़ी बृहस्पतिवार की देर शाम मंडल के सभाकक्ष में पीडीडीयू रेल मंडल के सभी निरीक्षक, सीआईबी प्रभारी उपस्थित रहे। आईजी ने कमांडेंट आशीष मिश्रा से मंडल के सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। वही बैठक में उपस्थित निरीक्षकों को अपराध रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। बताया जहरखुरानी, चेनपुलिंग, बाल अपराध पर रोक लगाने के लिए कारगार उपाय किये जाय। कहा ट्रेन में सवार अकेली महिला यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। ताकि महिलाएं भयमुक्त होकर यात्रा कर सकें। आईजी ने कहा यात्रियों को हेल्पलाइन के बाबत समय समय पर जागरूक करें। बैठक के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएन राम, एचढी चौहान, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, श्याम बिहारी द्विवेदी, रंजीत कुमार, पंकज यादव, केएन तिवारी रहे।