फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बहकावे में न आएं

Fri, 02 Oct 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्यालय स्थित मंगल वाटिका में गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि भाजपा राज में उद्योगपतियों के अच्छे दिन आ गए हैं।
विज्ञापन




 अब जनता भाजपा का फरेब जान चुकी है। इसलिए उसे भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
  इस अवसर पर मिस्त्री ने कहा कि जनता के सहयोग से कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और अच्छा संविधान देने का काम किया। जनता ही इस देश की असली मालिक है।


 इसी संविधान ने जनता को मत देने का अधिकार दिया, जो इस देश में सरकार बनाने का अधिकार देता है। यही वजह है कि सभी पार्टी व दलों के नेताओं को वोट के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है।
विज्ञापन


 कहा कि कांग्रेस पंचायत सहित अन्य चुनाव लड़ेगी और अपने आप को निचले स्तर पर मजबूत करेगी। यहां के कार्यकर्ताओं की एकजुटता बेमिसाल है।


 प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने कहा भाजपा सरकार में जनता की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है।


 कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को धोखा देने का काम किया है। ऐसे लोगों से जनता को सतर्क रहना होगा। राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि चंदौली की धरती से उनका लगाव काफी पुराना है। जिले के विकास के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास करेगी।


 इस अवसर पर डा. देवेंद्र दुबे, सतीश बिंद,  जयप्रकाश पटेल, सियाराम पाठक, नीरज तिवारी, समर बहादुर सिंह, रामानन्द यादव, सुल्तान खान, नवीन सिंह, आलोक सिह, श्रीराम यादव, आरती सिंह, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें