महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती रविवार को धूम धाम से मनायी गई। सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया गया। गोष्ठियों में महापुरुषों के चरित्र पर चर्चा की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। जगह जगह प्रभात फेरी निकाली गई
नगर के सेंट्रल कालोनी स्थित पार्क में जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने माल्यार्पण किया। सदस्य ने जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए। इस दौरान मुगलसराय का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर करने, जन्म स्थली का विकास करने आदिकी मांग की। इस मौके पर संतोष पाठक, कृष्णा गुप्ता, संजीवन आदि रहे। आम आदमी पार्टी की ओर शाहकुटी में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से काली महाल स्थित कार्यालय पर जयती मनायी गई। सर्वधर्म सभा में गांधी के सत्य अहिंसा पर चर्चा की गई। इस मौके पर रामजी गुप्ता, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नवीन पांडेय, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह आदि रहे। नगर पालिका के वार्ड संख्या दो शाहकुटी हनुमानपुर के पूर्व सभासद राधेश्याम ने वार्ड में गरीब, को साड़ी, कंबल आदि वितरित किए। राष्ट्रीय विद्युत उपभोक्ता फोरम के काली महाल स्थित कार्यालय पर जयंती मनायी गई।