फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मान्यता के चुनाव के लिए 22 को होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू। यूनियन की मान्यता के चुनाव के लिए ईसीआरकेयू के सदस्य 22 अक्तूबर को हाजीपुर में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय में नामांकन करेंगे। इसमें संगठन की सभी शाखाओं से एक हजार से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

ईसीआरकेयू के सहायक महामंत्री बीबी पासवान ने बताया कि रेलवे में यूनियन के लिए मान्यता की प्रक्रिया वर्ष 2007 से शुरू हुई थी। इसमें ईसीआरकेयू ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2013 में भी जीत हासिल हुई थी। कोरोना के चलते वर्ष 2019 में चुनाव नहीं हो सका। रेलवे बोर्ड ने इस बार 4 से 6 दिसंबर तक चुनाव कराने का निर्णय लिया है, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 22 अक्टूबर को ईसीआरकेयू के सदस्य नामांकन करेगा। कहा कि नामांकन के दौरान जनसभा भी होगी। इसमें ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें