फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रीडीडीयू नगर। कोटे की दुकान पर लोगों को समय पर सही मात्रा में राशन मिल रहा है कि नहीं, इसकी जांच शुक्रवार को सचिव खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुधांशु पांडेय ने की। उन्होंने लाभार्थी कार्ड धारकों से पूछताछ कर व्यवस्था की जानकारी ली। कोटेदार को चेतावनी दी कि राशन वितरण मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाद में चंदौली में समीक्षा बैठक कर ब्लैक राइस के मार्केटिंग में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की और उसके समाधान के बारे में बताया।
विज्ञापन

सचिव खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुधांशु पांडेय दोपहर बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने नई बस्ती अलीनगर में उचित दर की दुकान पर पहुंचे। यहां कोटेदार शकुंतला देवी से स्टाक रजिस्टर मांग कर जांच की। पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह से भी जानकारी ली। इसके बाद उपस्थित लाभार्थियों / कार्डधारको से वितरण के संबंध में पूछ-ताछ की। सचिव संघई इडिबल लाखापुर नियामताबाद में स्थित राइस मिल पर पहुंच कर फोर्टिफाइड राइस के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल में मिलाने की प्रक्रिया को देखा। बाद में वे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संजीव सिंह की मौजूदगी में एफसीआई, विपणन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए, सहायक निदेशक मत्स्य आदि के अधिकारियों संग बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत ब्लैक राइस के प्रजेंटेशन को देखा। बैठक में किसानों ने ब्लैक राइस के मार्केटिंग में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। सचिव ने किसानों को समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें