फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से चार दिनों से इलिया कस्बा में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बे में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से जला हुआ है। इससे कस्बा के उत्तरी भाग में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना अधिकारियों को कई बार दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कस्बा में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से कस्बेे के उत्तरी इलाके में बिजली आपूर्ति होती है। अत्यधिक लोड होने की वह से आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है। चार दिन पहले एक बार फिर ट्रांसफार्मर जल गया। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की ओर से ग्रामीण इलाको में 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया गया है लेकिन इलाके में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम ने कह कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर कारखाना में उपलब्ध होते ही ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें