तहसील क्षेत्र के डेढ़ावल गांव में विकास कार्य कराने के लिए प्रधानमंत्री
और मुख्यमंत्री से पुरस्कार प्राप्त डेढ़ावल गांव के प्रधानपति सतीश
त्रिपाठी की सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई।
घरवालों
ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।।
पुलिस ने चौबीस घंटे
बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं प्रधानपति की मौत के शोक में
डेढ़ावल चौकी बाजार की सभी दूकानें बंद रहीं।
प्रधानपति सोमवार की देर
शाम ब्लाक मुख्यालय से ग्राम प्रधान प्रत्याशी का पर्चा और डाला छठ का
सामान लेकर घर लौट रहे थे।
अभी वे गोहदा विशुनपुरा गांव के पास पहुंचे
थे कि सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। घटना में
गंभीर रूप से सरसुंदरलाल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
घटना
की जानकारी होते ही परिवारवालों में हाहाकार मच गया। मृतक के पिता विजयी
तिवारी ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में देर रात तहरीर दी।
दूसरी तरफ ओर शोक में पूरे दिन कस्बा डेढ़ावल चौकी की दूकानें बंद
रहीं।
इस बाबत कोतवाल अवधेश सिंह ने बताया कि घरवालों की तहरीर पर
जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा। आशंका जताई जा रही है कि
चुनावी रजिंश में उनकी हत्या की गई है।
उधर प्रधान पति सतीश त्रिपाठी की
मौत के बाद पिता विजयी तिवारी, माता शांति त्रिपाठी, पत्नी उषा त्रिपाठी,
पुत्र शंशाक, प्रशांत और पुत्री अनुपम,क्षमा, अनुराधा का रो रो कर हाल
बेहाल हो गया।