कंदवा। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरविंद बिन्द के नेतृत्व में शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसे मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने और इसे विधानसभा में उठाने का अनुरोध भी किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि निषाद, मल्लाह, केवट, कश्यप, कहार, बिन्द, धीमर, बाथम, तुरहा, मांझी, मछुआ आदि जातियों को पिछड़ी जाति की सूची से हटाकर अनुसूचित जातियों में सम्मिलित किया गया है। तहसील स्तर पर अब भी इन जातियों को पिछड़े वर्ग का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अरविंद बिन्द ने कहा कि मछुआ समाज की उपेक्षा अब और सहन नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शिवकुमारी निषाद, सुरेश निषाद, मेघनाथ बिन्द, बचानू बिन्द, दशमी निषाद आदि रहे।