फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आस्ट्रेलिया जाएगी निशा

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। मां खंडवारी काॅलेज के एमए की छात्रा निशा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया जाएगी। आस्ट्रेलिया में 15 जुलाई को प्रतियोगिता हिस्सा लेना है। इसमें निशा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में चयनित होने पर बुधवार को निशा का मां खंडवारी स्कूल में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलवानी गांव निवासी किसान कमलेश यादव की पुत्री बचपन से ही बैडमिंटन खेलने की शौकीन रही। इसी वर्ष 23 नवंबर को नागालैंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन में निशा तृतीय स्थान पर रहीं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत निशा का चयन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके पूर्व तीस अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी निशा अव्वल थी। कोच डॉ. अजय सिंह ने निशा को मिठाई खिलाई। वहीं जूनियर खिलाड़ियों ने निशा का स्वागत किया। निशा की माता गुलाबी देवी गृहिणी हैं। इस मौके पर निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने भी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें