फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद के लिए बिके नौ नामांकन फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए दो प्रमुख राजनीतिक दल आमने-सामने उतरने के लिए कमर कस चुके है। बृहस्पतिवार को भाजपा अधिकृत उम्मीदवार दीनानाथ शर्मा ने छह सेट नामाकंन फार्म खरीदा। वहीं सपा के तेज नारायन यादव ने तीन सेट में नामांकन फार्म लिया। संभावना जताई जा रही है कि जिले के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच कुर्सी की लड़ाई प्रतिष्ठा बन चुकी है। वहीं पर्दे के पीछे से एक माननीय के भी मैदान में आने की चर्चा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। सबसे अधिक पदों पर कब्जा जमाने वाली सपा और भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशी अब चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। नामांकन पत्रों की खरीद के साथ ही अभिलेख आदि तैयार कराए जा रहे। ताकि नामांकन के बाद किसी तरह की दिक्कत न झेलनी पड़े। उधर जिला पंचायत सदस्यों को भी अपने पाले में करने का खेल शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि 26 जून को नामांकन पत्रों को कलेक्ट्रेट में उम्मीदवारों के जमा करने तथा तीन जुलाई को मतदान करने की तिथि निर्धारित है। परन्तु चुनावी तारीख नजदीक आने से पहले जिले के राजनीतिक धुरंधर समीकरण सेट करने में जुट गए। मामला साफ है कुर्सी की लड़ाई सपा और भाजपा के बीच होगी। खैर जो भी पर जिले के सर्वोच्च नागरिक के पद पर आसीन वहीं हो सकेगा जिसे सर्वाधिक बहुमत मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें