फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिनों में रात का पारा दो डिग्री गिरा, ठंड ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम में बदलाव के साथ जिले में रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। पिछले चार दिनों में रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस गिर गया है। इससे शाम से भोर तक हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन में धूप के कारण गर्मी बनी हुई है, जबकि सूर्यास्त के बाद ठंडक बढ़ने से लोगों ने एसी और कूलर चलाना कम कर दिया है। रात में बाहर निकलने वाले लोग भी अब पूरी बांह के कपड़े पहनने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में सात और आठ अक्टूबर को रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, जो नौ और 10 अक्टूबर को 22 डिग्री रहा। रविवार को इसमें एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई और पारा 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, दिन का तापमान सात और आठ अक्टूबर को 31 डिग्री था, जो नौ अक्टूबर से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।
पीपी सेंटर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह टहलने जाने वाले और रात में बाहर निकलने वाले मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें। सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचाएं।
विज्ञापन

वहीं, राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश का असर आगामी दिनों में जिले के मौसम पर पड़ सकता है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


इनसेट :
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
7 अक्टूबर 31 23
8 अक्टूबर 31 23
9 अक्टूबर 30 22
10 अक्टूबर 30 22
11 अक्टूबर 30 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें