फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डाक बंगले के पास तौलिया में लिपटा मिला नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
लतीफशाह मार्ग पर ग्राम पीतपुर स्थित सिंचाई विभाग डाक बंगले के पास बृहस्पतिवार को तौलिए में लपेटा नवजात मिला। पुलिस ने बच्चे को जिला संयुक्त चिकित्सालय के चाइल्ड अस्पताल में परीक्षण और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भर्ती करा दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि नवजात की उम्र 4-5 दिन होगी, फिलहाल बच्चे की हालत सामान्य है। नवजात के मिलने की चर्चा क्षेत्र में तेजी से हो रही है। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि चाइल्ड लाइन के बाबत संबंधित विभाग को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें