फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवयुवक समिति ने ग्राम प्रधान का किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के बीकापुर गांव में गठित नवयुवक समिति की ओर से शनिवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधान जर्नादन सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधान के सहयोग को देखते हुए समिति द्वारा प्रधान का अभिनंदन किया गया। इस दौरान समिति की ओर से 11 सौ गेंदे के फूल के पौधो का रोपण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव के नवयुवकों की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने नवयुवकों को हर कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति के विमलेश मौर्य, अस्मित मौर्य, विनय कुमार मौर्य, प्रभात मौर्य, किशन मौर्य, प्रवीण, हृदय नारायण, मिस्टर अंकित सिंह, रामकरण सिंह, नंदलाल सिंह, प्रमोद मौर्या, सरवर अंसारी, पंचदेव, किशन, राजू कुशवाहा, अमन सिंह, विनोद, आर्यन, रिंकू, शाहिद अंसारी, रौनक मौर्य, सिद्धू मौर्य, राजनाथ सिंह, अंकुश, बृजेश सिंह, केशनाथ सिंह रहे। संचालन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह सोनू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें