फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना और गया से नई दिल्ली के बीच चली नई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली और डाला छठ पर प्रवासी श्रमिकों को घर वापस लौटने में दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे पटना और गया से नई दिल्ली के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। जो 23 अक्तूबर से 26 नवंबर तक चलेंगी। दीपावली और छठ के लिए दिल्ली सहित महानगर और व्यवसायिक नगरों से यूपी और बिहार से काम के लिए गए प्रवासी लोगों की वापसी तेज हो गई है। महत्वपूर्ण ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलनी मुश्किल है। इसी को ध्यान में रखते हुए पटना से नई दिल्ली के बीच 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01664 नई दिल्ली से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को रात 11.15 खुलकर कानपुर, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए अगले दिन पटना पहुंचेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01663 पटना से प्रत्येक रविवार, बुधवार और शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे खुलकर दूसरे दिन शाम सवा तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 25 अक्तूबर से 19 नवंबर तक के लिए नई दिल्ली गया फेस्टीवल ट्रेन की शुरूआत होगी। ट्रेन संख्या 01678 नई दिल्ली से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 08.10 बजे खुलकर रात 09.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आनसोन होत हुए रात साढ़े बार बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह गया से ट्रेन संख्या 01677 प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह सात बजे खुलकर 10.40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर प्रयागराज, कानपुर और गाजियाबाद रुकते हुए रात 11. 35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07, साधारण श्रेणी के 11 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें