फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए नौ मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में जिले के नौ नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें तीन महिला तथा छह पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से दो रेल कर्मचारी, एक गृहणी, एक-एक निजी कर्मचारी और शिक्षक हैं। एक व्यक्ति गाजीपुर का रहने वाला है। इसमें बरहनी ब्लाक के 2, चन्दौली ब्लाक के 4, पीडीडीयू नगर के 2 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर की जा रही है। वहीं कोविड की जांच के लिए 1157 नमूने संग्रहित किये गए। वहीं तीन व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में अब तक कोविड के कुल 3872 संक्रमित और एक्टिव केस की संख्या 116 है। जबकि 3710 स्वस्थ्य हो चुके हैं और कोरोना से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें