बड़े भाई के मौत के दिन ही रामसेवक यादव की तबीयत भी खराब रह रही थी। टेस्ट कराया तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके परिजनों ने वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पत्नी प्रेमशीला यादव तो ग्राम प्रधान बन गई। परंतु पति राम सेवक यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान 14 दिन बाद शुक्रवार की शाम निधन हो गया। एक ही घर में दो भाइयों के निधन से गांव सहित क्षेत्र तथा राजनीतिक लोगों में मातम पसरा हुआ है।