फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू गोल्डेन ने जीता मैच

Fri, 26 Dec 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लकी स्पोर्टिंग क्लब फुटिया की ओर से गांव के पंचायत भवन के समीप गुरुवार को कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


 इसके बाद वे दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। क्रिकेट न केवल एक खेल है, बल्कि इसमें खिलाड़ियों का उज्ज्वल भविष्य भी है। उद्घाटन मैच में न्यू गोल्डेन की टीम ने न्यू स्टार को हराया।


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना सराहनीय पहल है।

ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभाएं छिपी होती हैं, लेकिन वे संसाधन के अभाव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाती है। ग्राम प्रधान वंशराज पासवान ने कहा कि गांव के युवाओं के खेल भावना को मेरी ओर से पूरा समर्थन रहेगा। खिलाड़ियों की जो भी जरूरतें हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यू गोल्डेन की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी न्यू स्टार की टीम 67 रन पर ही सिमट गई। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले न्यू गोल्डेन टीम के खिलाड़ी विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राममूरत, अंशुमान सिंह, टीपू, कालेश्वरनाथ, गोरखनाथ आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविंद कुमार ने किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें