फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुड़मी आंदोलन के कारण नई दिल्ली रांची राजधानी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। कुरमी समाज को एसटी में सूचीबद्ध करने की मांग के समर्थन में कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले शनिवार से अनिश्चित कालीन रेल रोको (टेका) आंदोलन की शुरुआत की गई। मांगों के समर्थन में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 100 स्टेशनों पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। इससे रेल परिचालन बाधित हो गया है। पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली दिल्ली रांची राजधानी और वाराणसी आसनसोल मेमू को निरस्त कर दिया गया। वहीं पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली 20 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं जबकि 20 ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया। इससे यात्री यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

कुड़मी विकास मोर्चा ने पूर्व में ही शनिवार से अनिश्चित काल के लिए रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे लेकिन शनिवार की सुबह समाज के लोग मुरी, राय, टाटीसिलवे, मेसरा रेलवे स्टेशन के रेलवे पटरी पर बैठ गए और रेल परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया। इसके बाद देर शाम रेलवे की ओर से ट्रेनों के निरस्त करने, शार्ट टर्मिनेशन और रूट चेंज करने की घोषणा की। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि कुड़मी आंदोलन के कारण आसनसोल वाराणसी मेमू एक्सप्रेस और रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित बीस ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रे समुगमा स्टेशन तक आएगी। वहीं बरकाकाना- वाराणसी मेमू कोले ब्लॉक हॉल्ट स्टेशन पर, जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस
रांची स्टेशन पर,
वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस
गया स्टेशन पर ही रुक जाएगी। इसी तरह जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस,
बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस
गया-किऊल-आसनसोल के रास्ते जाएगी। वहीं वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस
गया-किऊल-आसनसोल
के रास्ते,
सियालदह-गांधीधाम स्पेशल
आसनसोल-झाझा- किऊल-गया, आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस टोरी- लोहरदगा- रांची
के रास्ते जाएगी। वहीं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुरी स्पेशल
कोडरमा- महेश मुण्डा-मधुपुर-आसनसोल-खाना-भट्टानगर-खड़गपुर-हिजली
के रास्ते, गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस कोडरमा, महेशमुण्डा, मधुपुर, आसनसोल
के रास्ते, नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी भी बदले मार्ग से चलेगी। इसी तरह संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस,भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी बदले मार्ग से जाएगी। इसी तरह चेर्लापल्ली-पटना स्पेशल
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू कटनी- कटनी- सतना- प्रयागराज छिवकी- मिर्ज़ापुर- पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस
आसनसोल-झाझा- किऊल के रास्ते, कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस
आसनसोल-झाझा- किऊल के रास्ते जाएगी।कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस
आसनसोल, झाझा, किऊल,गया सिगसिगी के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें