चंदौली। जिले में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर सपाजनों ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह की 85वीं जयंती मनाई। पीडीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद की नींव को मजबूत किया। नेताजी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। रक्षामंत्री के रूप में उन्होंने देश की एकता अखंडता के लिए काम किया। इस मौक पर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, शमीम मिल्की, इंद्रजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा स्थित अपने आवास पर वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को कंबल दिया। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, अर्जुन अग्रहरि, मयंक यादव, अजय मौर्या आदि उपस्थित रहे। उधर, भदलपुरा गांव के वनवासी बस्ती में जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने नेताजी को याद किया। नौगढ़ के स्वास्थ सामुदायिक केंद्र पर ग्राम प्रधान लौवारीकला यशवंत सिंह यादव और समाजसेवी अनिल सिंह यदुवंशी लोगों को फल दिया। कार्यकर्ता अनिल यदुवंशी ने नेताजी की जयंती पर नेत्रदान का संकल्प लिया। उन्होंने आई बैंक का फाॅर्म भरा। उधर,
अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय में भी नेताजी की जयंती मनाई गई। इस दौरान समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि नेताजी ने गकिसानों ,मजदूरों ,जवानों के लिए तमाम ऐतिहासिक कार्य किया है। इस मौके पर श्रद्धा सिंह, जेपी राम, सुमन सिंह, अंजू वर्मा , अंजू परवीन, अरविंद पटेल, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव आदि उपस्थित रहे। उधर, नियामताबाद क्षेत्र के महेवा ग्राम पंचायत में बिलारीडीह स्थित भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद (बीएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव के आवास पर मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधान आशा देवी, मोहम्मद सैफ, वीरेंद्र यादव (बंटी), चंद्रशेखर बिंद , महेंद्र पाल, कमला बियार, राजू सोनकर आदि उपस्थित रहे। वहीं समाजवादी मजदूर सभा की अेर से पटनवा स्थित कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई।