फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक हफ्ते में दूसरी बार टूटी स्प्रिंग के सहारे दौड़ी नेताजी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एक हफ्ते में दूसरी बार नेता जी एक्सप्रेस के टूटी स्प्रिंग के सहारे पटरी पर दौड़ने की घटना हुई है। पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो कर्मचारियों की सतर्कता से इस गड़बड़ी का पता चल गया, अन्यथा हादसा हो सकता था। इसके चलते ट्रेन करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। बाद में कोच बदलकर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन

हावड़ा से कालका जा रही नेताजी एक्सप्रेस सोमवार कोसुबह 9.17 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। यहां रोलिंग की जांच कर रहे कर्मचारियों की नजर एसी कोच बी 1 पर पड़ी तो पहिये के पास स्प्रिंग टूटी दिखी। इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, डीएमई धीरज कुमार, एचआई अभिषेक यादव, अक्षय कुमार पहुंच गए। जांच में पता चला कि टूटी स्प्रिंग के सहारे ट्रेन आगे जाने पर दुर्घटना हो सकती थी। इसके बाद यात्रियों को उतारकर कोच को हटाया गया और दूसरा कोच जोड़कर 11:45 बजे ट्रेन रवाना की गई। इसके पहले 31 दिसंबर को भी नेताजी एक्सप्रेस के एसी कोच कि स्प्रिंग टूटी मिली थी। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि जांच में नेताजी एक्सप्रेस के एसी कोच की स्प्रिंग टूटी पाई गई। इस कारण कोच बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें