मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के खदौरा गांव स्थित ननिहाल में आए किशोर अर्जुन कुमार (14) का शुक्रवार की सुबह किशोर का शव उसके ही मामा के निर्माणाधीन मकान में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। वह संघारवीर पर्वतपुर गांव का रहने वाला था। किशोर की नाक से झाग निकल रही थी वहीं हाथ व पैर पर चोट के निशान थे। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद