फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची पर आया भतीजे का दिल : चार महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी, दो बच्चों की मां है महिला; कर दिया ये कांड

Mon, 09 Sep 2024 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: इस घटना को लेकर परिवार में भारी तनाव है। लोग दोनों के वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। इधर पंचायत भी चल रही है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हो रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों का पता लगाया जा सकेगा। गांव के लोग इस अप्रत्याशित घटनाक्रम पर स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
चंदौली के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव में ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और विश्वास को तार-तार कर दिया है। एक युवक अपनी चाची को लेकर फरार हो गया है। महिला दो बच्चों की मां है। घटना के बाद से पूरे परिवार में लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


भतीजे की शादी सोनभद्र के एक गांव में हाल ही में 18 अप्रैल को हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद उसने अपनी चाची को किसी बहाने से घर से बाहर बुलाया और फिर दोनों गायब हो गए। जब परिवारवालों ने उन्हें घर पर नहीं पाया, तो रिश्तेदारी में खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे परिवार को सकते में डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि भतीजे और चाची के बीच कुछ संदिग्ध गतिविधियां पहले भी देखी गई थीं, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब मायके पक्ष के लोगों ने भतीजे पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है और पूरे परिवार पर एक दाग छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें