रामगढ़ गांव में भीषण गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही देखने को मिली है। एक सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से जनता परेशान है लिहाजा प्रदर्शन कर विरोध जता रही है।
चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ गांव का एक सप्ताह पूर्व जले ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया है। प्रचंड गर्मी मे बिजली न मिलने से पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को चहनिया पावर हाउस पर धरना दिया। ग्रामीण लोगो का कहना है कंप्लेन हुए चार दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई।
विज्ञापन
जेई फोन करने पर फोन नही उठाते है और कभी उठ गया तो ठीक से जबाब नहीं देते,उनके इस रवैया से जनता मे आक्रोश ब्याप्त है। दुर्व्यवस्था से आजिज आकर गांव के लोग चहनियां पावर हाउस पर धरना दिया। जेई सुभाष यादव ने लोगो को आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार को किसी भी हाल मे ट्रांसफार्मर लग जायेगा।
विभागीय गाड़ी के अभाव में ट्रांसफार्मर समय से नहीं आ पाया आज रात तक आने की पूरी उम्मीद है। धरना के दौरान मुख्य रूप से मो. रफीक, सुभाष सिंह फौजी, गोपाल पांडेय,ऋषिकेश यादव, विनय सिंह टुच्चा,अभिषेक पाठक, जयप्रकाश गुप्ता, नवीन सिंह, दीपक साहनी, पंकज साहनी, प्रदीप गुप्ता, भुल्लन पाठक, शेखर पांडेय, सतीश , शाकिर सोनू, जमालुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।