फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के बाबत कार्ययोजना तैयार करने के लिए बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग बेहतर रणनीति बनाकर आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने बचाव व राहत शिविर की स्थापना के लिए सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर अंतरविभागीय बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में नाव व मोटर बोट की व्यवस्था व अन्य तैयारियां अभी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित करने की हिदायत दी। आगाह किया कि बाढ़ से बचाव के साथ ही आपदा प्रबंधन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को बिजली गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ व सीवीओ से दवाओं की उपलब्धता, वैक्सिनेशन व उसकी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही राहत शिविर में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को संबंधित अधिकारियों व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के संभ्रांत लोगों को जोड़कर वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया। ताकि गंगा, डैम, गड़ई नदी के जलस्तर व अन्य जरूरी जानकारी सभी को समय से पता चल सके। उन्होंने सभी एसडीएम से पिछले पांच साल के दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों आदि जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि आपदा कब और किस प्रकार आ सकती है, इसके लिए सभी तैयारियां पहले से ही सुनिश्चित कर लें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें