फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को तनाव मुक्त होकर काम करने की जरूरत: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला इकाई का वार्षिक अधिवेशन व चुनाव बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में हुआ। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद मंडल महामंत्री दयाशंकर राय ने सहायक चुनाव अधिकारी के साथ सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण कराने की कार्रवाई प्रमुखता से अमल में लाई जाएगी। कर्मचारियों को तनावमुक्त होकर काम करने की जरूरत है। इससे काम में सुगमता आएगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल व सीएमओ डा. वाईके राय सहित अन्य ने भी संबोधित किया। साथ ही कर्मचारियों की मांगें पूरा करने का आश्वासन दिया। अधिवेशन के दौरान अवधेश पांडेय को जिलाध्यक्ष, सुनील शुक्ला को मंत्री, अभयानन्द पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शकुंतला देवी को संप्रेक्षक, बच्चाराम यादव को जिला संघर्ष समिति का अध्यक्ष, ज्योतेंद्रनाथ दुबे व रमाकांत यादव को संरक्षक घोषित किया गया। इस मौके पर डा. पोरस राय, डा. संतोष सिंह, डा. विवेक सिंह, राजाराम, रविंदर पांडेय, गिरीशचंद्र पटेल, राकेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार भारती, सूर्यनाथ गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें