धूरीकोट गांव में बन रहे जिले के नये मुख्यालय के पास की जमीनें अब नहीं
बिक सकेंगी। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने निरीक्षण के बाद यह आदेश दिया
है। उन्होंने अधिगृहीत भूमि और आस-पास केे विकास के लिए नागरिक सुविधाओं को
ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान तैयार करने का अधिकारियों को निर्देश
दिया है।
जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के कर्मचारियों को
निर्देश दिया कि मुख्यालय के लिए अधिगृहीत और आस-पास की जमीनों के लिए
शीघ्र ही मास्टर प्लान तैयार करें। जसुरी, बाघों और धूरीकोट के काश्तकार
मास्टर प्लान के हिसाब से ही किसी भी तरह का निर्माण कर सकेंगे।
प्लाटिंग
आदि का कार्य भी प्लान के हिसाब से ही होगा। इसके लिए टाउन प्लान बनाया
जाएगा। सभी तरह की सुविधाओं को ध्यान में रख कर ही प्लान का निर्माण कराया
जाएगा जिससे किसी को परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सीएमओ डाॅ. आरएन सिंह और नायब तहसीलदार गुलाब चंद्रा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।