फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कक्षा चार में भी एनसीईआरटी की किताबें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नए शैक्षिक सत्र से कक्षा चार में भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें लागू की जा रही हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से लगभग पांच लाख से अधिक पुस्तकों की मांग शासन को भेज दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों का नवीन सत्र अप्रैल से शुरू होगा। सत्र प्रारंभ होते ही विद्यार्थियों को समय से पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा सकें, इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब तक कक्षा एक से तीन तक के छात्रों को ही एनसीईआरटी की किताबें दी जाती थीं, लेकिन इस बार कक्षा चार के विद्यार्थियों को भी एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि शिक्षा विभाग की योजना के तहत वर्ष 2027 से कक्षा पांच की पढ़ाई भी पूरी तरह एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। इससे परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं मानकीकृत किया जा सकेगा। शिक्षा विभाग के इस फैसले से न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि शिक्षकों को भी एक समान और गुणवत्तापूर्ण पाठ्यसामग्री उपलब्ध होगी। अभिभावकों और शिक्षाविदों ने इस पहल को बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें