पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से रविवार को पीडीडीयू नगर और धानापुर के छात्र सैनिकों ने कौशल विकास के तहत तकनीकी गुर सीखे। पीडीडीयू नगर के प्लांट डिपो में कैडेटों ने कमान अधिकारी कर्नल एसके गोस्वामी की देेख रेख में तकनीकी पक्ष को सीखा। इसी तरह अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव के कैडेटों ने सिलाई और वेल्डिंग के गुर सीखे।
पीडीडीयू नगर के कैडेटों ने कमान अधिकारी एसके गोस्वामी की देख रेख में रेलवे ट्रैक से संबंधित कौशल सीखे।
इसके बाद व्यक्तिगत कौशल को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर कमान अधिकारी कर्नल गोस्वामी ने कहा कि अनुकूली तथा सकारात्मक व्यवहार की वे योग्यताएँ हैं जो व्यक्तियों को दैनिक जीवन की माँगों और चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सक्षम बनाती हैं। ये जीवन कौशल सीखे जा सकते हैं तथा उनमें सुधार भी किया जा सकता है। समय प्रबंधन, सात्विक चिंतन, संबंधों में सुधार, स्वयं की देखभाल कुछ ऐसे जीवन कौशल हैं, जिनसे जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर मुख्य अधिकारी मेजर अमरेंद्र सिंह, सूबेदार लखविंद्र सिंह, हवलदार गणेश रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीदगांव में रविवार को कौशल विकास योजना अंतर्गत कैडेटों नें वेल्ड़िंग और सिलाई के गुर सीखे। विद्याघलय के प्रधानाचार्य डॉ. नागेन्द्र मिश्र ने कहा कि कौशल विकास योजना में देश के युवाओं को संगठित व प्रशिक्षित होनें का एक सुनहरा माध्यम मिलता है। इस अवसर पर कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद, नायब सूबेदार मानकी, मोती हरिजन, रामप्रकाश पांडेय, अमरेन्द्र सिंह रहे।