फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्र में बुधवार को देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घरों में दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। शाम के समय मंदिरों पर पहुंच कर महिलाओं ने देवी गीत और भजन-कीर्तन किए।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, काली महाल, शाहकुटी, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, अलीनगर, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घरों में पुरोहितों को बुलाकर स्थापित कलश के पास देवी की पूजा की गई। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ किया। शाम के समय महिलाएं मंदिरों पर पहुंची और ढोल, मजीरा आदि के साथ देवी गीत गाए। उधर, सकलडीहा कस्बा में स्थित मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में मां की झांकी सजाई गई। शाम को माता का पट खुलते ही भक्तों जयकारा लगाते हुए दर्शन-पूजन किए। इस दौरान पुजारी की ओर से मां दुर्गा की आरती की गई। इस मौके पर देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ लगी रही। कस्बा में स्थित काली माता मंदिर, नागेपुर में दुर्गा मंदिर, सम्मो माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर सुबह व शाम व्रती महिलाएं पूजा-अर्चना में जुटी हुई हैं। देवी मां को प्रसाद चढ़ाने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ लग रही है। कस्बा में स्थित काली मंदिर में मां की झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें