फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ महोत्सव शुरू

Mon, 29 Dec 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। भेड़ा फार्म नौगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय नौगढ़ महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी एनके सिंह ने फीता काटकर किया। एसपी मुनिराज जी के साथ जिलाधिकारी ने आसमान में गुब्बारे छोड़े। इस दौरान विभागों द्वारा कई स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन



मानव सेवा केंद्र द्वारा लगाए सोलर लैंप स्टाल को डीएम ने देखा और नौगढ़ के दो सौ गरीबों के घरों में लैंप वितरण करने हेतु एडिशनल एसपी नक्सल आशुतोष शुक्ल को सूची बताने को कहा। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक जगत नारायण ने बताया कि नौगढ़ के 30 गांवाें में संस्था कार्य करती है।

जिसमें 200 परिवारों को यह लैंप नि:शुल्क वितरित किया जा चुका है। इस अवसर पर सांस्कृृतिक कार्यक्रम भी हुए। कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बच्चियाें ने ‘हे वाग्देवी मां तेरा सहारा, ज्योति गान से भर दो अंत:करण हमारा’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम्या संस्थान द्वारा कठपुतली शो के माध्यम से विकास गीत व जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने हेतु अस्पतालाें में प्रसव कराने तथा 102 नंबर एंबुलेंस की जानकारी दी गई। इस क्रम में 100 मीटर की दौड़ में, 120 बालकाें की दौड़ में 20 बालिकाआें का सेमीफाइनल के लिए चयन किया गया।

कबड्डी में 8 गांवाें की टीमाें ने भाग लिया तथा वालिबाल प्रतियोगिता के लिए 10 गांवाें की टीमाें ने प्रतिभाग किया। दिन भर के चले कार्यक्रम में बाल कलाकार आदित्य राज के गजल होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो व मैं आया हूं तेरे घर में मुसाफिर बनकर सुनाया।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख नौगढ़ अजवेंद्र सिंह कश्यप, ग्राम्या संस्थान की बिंदु सिंह, नीतू सिंह, अंचल सिंह, एडिशनल एसपी नक्सल आशुतोष शुक्ल, सीओ नक्सल रामकृष्ण मिश्र, सीओ राधेश्याम कोल, थानाध्यक्ष नौगढ़ अवधेश सिंह के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें