फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा सोलह किमी लंबा जाम

Sat, 11 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम।
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर से जाम लग गया। गुरुवार की रात आठ बजे कोरमी गांव के ससीप बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूटने के बाद  गिट्टी लदा एक ट्रक आगे निकलने के प्रयास में फंस गया। जिससे शुक्रवार की देर रात तक ट्रकों की कतार कोरमी से सैयदराजा तक सोलह किलोमीटर तक लग गई थी। देर रात तक जाम खत्म न होने से फंसे सैकड़ों ट्रक चालक परेशान रहे। जबकि छोटे वाहनों ने रास्ता बदलकर गंतव्य का रुख किया। 
विज्ञापन

अति व्यस्त सैयदराजा-जमानियां राजमार्ग पर आए दिन जाम लग जाता है। गुरुवार की रात डेहरी आन सोन से बालू लादकर एक ट्रक गाजीपुर जा रहा था। अभी वह कोरमी गांव के समीप पहुंचा था कि ट्रक का गुल्ला टूट गया और सड़क के एक तरफ आवागमन रुक गया। इस बीच जमानियां की तरफ जा रहा गिट्टी लदा ट्रक आगे निकलने के चक्कर में वहीं फंस गया। इससे सड़क जाम हो गई। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने लगी। शुक्रवार रात में ट्रकों की कतार कोरमी गांव से सैयदराजा तक पहुंच गई। 
जाम के चलते दो पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। कई रास्ता बदलकर गंतव्य की तरफ गए। जाम की वजह से सड़क के किनारे बसे गांव के लोगों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। वहीं गर्मी में भूख प्यास से परेशान ट्रक वाले प्रशासन को कोसते नजर आए। क्षेत्रीय लोगों कहना है कि खराब ट्रकों को हटाने में प्रशासन मदद नहीं करता है। मेन रोड जाम होने की वजह से छोटे वाहन आसपास के खेतों और गांव की पगडंडी से आते जाते रहे। जिससे गांव वालों को परेशानी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें