फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे से लगा है जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की शाम से रविवार की शाम तक जाम लगा रहा। जाम लगने का कारण ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के चालकों का जांच के डर से सड़क पर ही ट्रकों को छोड़कर भाग जाना बताया जा रहा है। इससे तलासपुर से बड़ेसर तक जाम लगा गया। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राज मार्ग पर एआरटीओ और खनन विभाग ने शनिवार की देर शाम तक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया था। कार्रवाई से बचने के लिए ट्रक चालक तलासपुर मोड़ से लेकर बड़ेसर तक मार्ग पर वाहन खड़े कर इधर-उधर चले गए। वहीं रविवार को भी ट्रक भी आ गए जिससे रविवार को मार्ग पर जाम लग गया। जांच टीम ने शनिवार की रात 10 ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को सीज किया है। एआरटीओ और खनन विभाग की जांच टीम के रविवार को लौट जाने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस की टीम पहुंचकर जांच करना शुरू कर दी। इससे ट्रकों के चालक इधर-उधर ही छुपे रहे। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय विनय कुमार ने बताया की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें